Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

30 साल बाद फिर रिलीज होगी 'करण अर्जुन, सलमान ने किया री-रिलीज डेट का किया ऐलान

इस फिल्म में राखी गुलजार ने शाहरुख और सलमान की मां का किरदार निभाया था. तो वहीं दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी नेगेटिव रोल में नजर आए थे।

28 Oct 2024

30 साल बाद फिर रिलीज होगी 'करण अर्जुन, सलमान ने किया री-रिलीज डेट का किया ऐलान

बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम मौके आए हैं जब शाहरुख खान और सलमान खान ने एक साथ काम किया हो। लेकिन जब भी ऐसा हुआ तो बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास बन गया। 1995 में जब उनकी फिल्म 'करण अर्जुन' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई तो प्रशंसकों को इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखने का मौका मिला। इस फिल्म में राखी गुलजार ने शाहरुख और सलमान की मां का किरदार निभाया था. तो वहीं दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी नेगेटिव रोल में नजर आए थे।

फिल्म 'करण अर्जुन' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। इस फिल्म के बाद फैंस शाहरुख खान और सलमान खान को दोबारा एक साथ स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे थे। बीच में ऐसे भी मौके आए जब फैंस को दोनों को एक साथ देखने का मौका मिला। लेकिन, 'करण अर्जुन' में साथ नजर आने के बाद ये दोबारा नजर नहीं आ सके। अब फैंस आखिरकार शाहरुख खान और सलमान खान को एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देख पाएंगे। क्योंकि, 1995 में आई ये सुपरहिट फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

बॉलीवुड के भाईजान यानी अभिनेता सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। उन्होंने लिखा, 'राखी जी फिल्म में सही थीं कि मेरे करण अर्जुन आएंगे... 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में।' राकेश रोशन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को बनाने में 4-6 करोड़ रुपये की लागत आई थी और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सलमान और शाहरुख खान की फिल्म के दोबारा रिलीज होने की खबर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैंस अपनी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों में कई पुरानी फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा देखी गईं। तो वहीं अब कुछ ही दिनों बाद इन फिल्मों के सीक्वल की घोषणा कर दी गई है। 'तुम्बाड' के साथ भी ऐसा ही हुआ और मेकर्स ने गदर-2 की रिलीज से पहले ही गदर का पहला पार्ट री रिलीज किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


30 साल बाद फिर रिलीज होगी 'करण अर्जुन, सलमान ने किया री-रिली
इस फिल्म में राखी गुलजार ने शाहरुख और सलमान की मां का किरदार निभाया था. तो वहीं दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी नेगेटिव रोल में नजर आए थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News